Indian teacher gets international honour in Thailand | थाईलैंड में भारतीय शिक्षक को अंतरराष्ट्रीय सम्मान: प्रतापगढ़ के डॉ. विनय कुमार को डॉक्टरेट की उपाधि से किया गया सम्मानित – Pratapgarh News


मनु कुमार सिंह | प्रतापगढ़9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
प्रतापगढ़ के डॉ. विनय कुमार श्रीवास्तव को शुक्रवार को थाईलैंड में मिला डॉक्टरेट सम्मान। - Dainik Bhaskar

प्रतापगढ़ के डॉ. विनय कुमार श्रीवास्तव को शुक्रवार को थाईलैंड में मिला डॉक्टरेट सम्मान।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित बुद्धा इंटरनेशनल ऑनर सेरेमनी में शुक्रवार को एक भारतीय शिक्षक को विशेष सम्मान मिला है। प्रतापगढ़ के पी.बी. कॉलेज के सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. विनय कुमार श्रीवास्तव को डॉक्टरेट इन ह्यूमैनिटी की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है।

डॉ. श्रीवास्तव को यह सम्मान उनके नैतिक लेखन, सामाजिक संवाद और मानवीय मूल्यों की स्थापना में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है। वे एक प्रतिष्ठित कवि, साहित्यकार और समीक्षक हैं। उन्होंने भारतीय हिंदी साहित्य और सांस्कृतिक चेतना के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

डॉ. श्रीवास्तव कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सेवा संगठनों में उच्च पदों पर कार्यरत रहे हैं। उनकी लेखनी समाज को एकजुट करने और जागरूकता फैलाने का काम करती है। एक शिक्षक, कवि, साहित्यकार और समाजसेवी के रूप में उनकी पहचान अब वैश्विक स्तर पर स्थापित हो चुकी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *