Music training workshop in Ballia | बलिया में संगीत प्रशिक्षण कार्यशाला: 15 दिन तक चली कार्यशाला में छात्रों ने दी शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति – Ballia News
पुष्पेंद्र कुमार तिवारी | बलिया1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बलिया में संगीत कार्यशाला का आयोजन।
बलिया के बापू भवन टाउनहाल में भारतखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय और कुंवर सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज द्वारा आयोजित 15 दिवसीय प्रस्तुतिपरक गायन-वादन प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हुआ। अपर जिला न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश तिवारी ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का उद्घाटन किया। चिकित्सक रितेश सोनी और इतिहासकार डॉ. शिवकुमार सिंह कौशिकेय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रशिक्षु छात्रों ने शास्त्रीय और उपशास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि तिवारी ने कहा कि संगीत जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह तनावमुक्त जीवन जीने में सहायक है। जे.एन.सी.यू. के वित्त अधिकारी आनंद दूबे ने बलिया में गायन-वादन-नृत्य की प्रतिभाओं को मंच देने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में प्रशिक्षक डॉ. अरविंद कुमार उपाध्याय, आनंद वर्मा और अदिति मिश्र को सम्मानित किया गया। डॉ. शिवकुमार सिंह कौशिकेय और अभय सिंह कुशवाहा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अरविंद कुमार उपाध्याय ने किया।