Surprise inspection of district jail in Pilibhit | पीलीभीत में जिला कारागार का औचक निरीक्षण: डीएम-एसपी ने बंदियों की समस्याएं सुनीं, अस्पताल और भोजनालय की व्यवस्था परखी – Pilibhit News


पीलीभीत4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पीलीभीत में जिला कारागार का औचक निरीक्षण। - Dainik Bhaskar

पीलीभीत में जिला कारागार का औचक निरीक्षण।

पीलीभीत में जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने कारागार की विभिन्न बैरकों का दौरा किया।

जिलाधिकारी ने किशोर बैरक, महिला बैरक और अन्य बैरकों का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। महिला बैरक में उन्होंने महिला बंदियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।

अस्पताल में बीमार बंदियों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। डॉक्टर को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बीमार बंदियों की स्वास्थ्य सेवाओं में कोई कमी न हो। जेल अधीक्षक को निर्देश दिया गया कि बंदियों को सभी सुविधाएं मानकों के अनुसार मिलनी चाहिए।

अधिकारियों ने जेल की साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। भोजनालय का निरीक्षण कर निर्देश दिया कि बंदियों को मानक के अनुरूप भोजन मिलना सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक, जेलर और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *