A woman living as a sanyasi in an ashram was raped | आश्रम में सन्यासी बनकर रह रही महिला से रेप: महिला को पहले नशीला पदार्थ दिया, फिर अपने भाई से रेप कराया, पुलिस ने दोनों को अरेस्ट किया – Ghaziabad News



गाजियाबाद में कौशांबी थाना क्षेत्र में दिल्ली बार्डर से सटे एक आश्रम में महिला से रेप का मामला सामने आया। जहां पुलिस ने आश्रम संचालिका और एक अन्य महिला को अरेस्ट कर लिया। दोनों से पुलिस ने पूछताछ की तो कई चौंकाने वाली बात सामने आई।

.

यह घटना दिल्ली बॉर्डर स्थित गुरुकुल शांतिधाम आश्रम की है। आश्रम में कार्यरत महिला कर्मी ने 8 मई को कौशांबी थाने में एक शिकायत दी थी। जिसमें आरोप लगाया कि गौकुल दिव्या योग माया सरस्वती व राधिका उर्फ शबनम के द्वारा कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ दिया गया। उसके बाद मेरे साथ किसी ने रेप किया। मुझे तब पता चला जब ब्लैकमेल किया गया।

पुलिस ने संचालिका समेत दोनों को अरेस्ट किया

SHO कौशांबी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने रेप के मामले में दिव्य योग माया सरस्वती निवासी कौशांबी गाजियाबाद को अरेस्ट किया है। यह आश्रम की संचालिका है। जबकि राधिका उर्फ शबनम पुत्री रफीक अहमद निवासी आनंद विहार थाना कौशांबी को अरेस्ट किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आश्रम संचालिका व महिला कर्मी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें गोकुल नाम के व्यक्ति से दुष्कर्म कराया। उसके बाद से उन्हें ब्लैकमेल व मारने की धमकी दी गई। गोकुल आरोपी का सौतेला भाई बताया जा रहा है है।

गोकुल की तलाश कर रही पुलिस

पूछताछ में दोनों महिला आरोपियों ने आरोपों को स्वीकार किया है। जिसमें बताया कि गोकुल हमारा सौतेला भाई है, वह भी हमारे साथ आश्रम में आता जाता था। अब पुलिस पुलिस तीसरे आरोपी गोकुल की तलाश कर रही है। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में तीसरे आरोपी गोकुल की तलाश के लिए टीमें दबिश दे रही हैं, जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। अभी तक आश्रम संचालिका और दूसरी महिला से पूछताछ में तो पता चला कि उसमें बताया कि उन्होंने ही नशीला पदार्थ दिया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *