New economical use of junk | कबाड़ से किफायत का नया प्रयोग: प्रयागराज नगर निगम ने शुरू किया 3R अभियान, जरूरतमंद ले सकेंगे पुरानी वस्तुएं – Prayagraj (Allahabad) News
प्रयागराज2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

प्रयागराज नगर निगम के जोन कार्यालय 5 में रिड्यूस, रीयूज और रिसाइकल अभियान की शुरुआत की गई है। जिसमें जोन के अंतर्गत आने सभी वार्डो के रहने वाले लोग अब अपने घरों के कबाड़ को नगर निगम के बनाए गए काउंटर में जमा कर सकेंगे। इस काउंटर की शुरुआत उनके लिए की गई है जो अपने घरों के अनुपयोग वस्तुओं को फेंक देते है। उन वस्तुओं को अब जरूरतमंद अपने उपयोग में निःशुल्क ले सकते है। नगर निगम के इस सराहनीय अभियान में एक खास बात यह भी है कि जो वस्तुएं किसी काम की नहीं होंगी वह नगर निगम के कर्मचारी रिसाइकल के लिए प्लांट तक भेजेंगे।
नगर निगम के जोनल अधिकारी अखिलेश त्रिपाठी बताते है कि इस अभियान की शुरुआत इसलिए की गई है कि लोगों के घर में पड़ी बेकार वस्तुओं को किसी उपयोग में लाया जा सके। इसे एक स्थान पर इकट्ठा कर जरूरतमंद व्यक्तियों तक पहुंचाने की तैयारी की गई है। इसके लिए सब्जी मंडी के समीप एक स्टोर भी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि जो वस्तुएं काम के लायक नहीं है उन्हें रिसायकल के लिए प्लांट तक भेजा जाता है। इस अभियान का मकसद पर्यावरण में सुधार एवं स्मार्ट सिटी के मानक के अनुसार कार्य करना भी है।
