मध्य कमान से शुरू हुई प्लास्टिक हटाओ कार सेवा:लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने दिखाई हरी झंडी, गंगा सफाई के लिए चलेगा अभियान
लखनऊ के छावनी इलाके में बने मध्य कमान मुख्यालय से 2 जून को एक खास अभियान की शुरुआत हुई। इस अभियान का नाम है – ‘प्लास्टिक उन्मूलन कार सेवा’। इसे सेना के बड़े अफसर लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर ‘अतुल्य गंगा ट्रस्ट’ के फाउंडर गोपाल शर्मा और लेफ्टिनेंट कर्नल हेम लोहुमी भी मौजूद थे। इसके अलावा सेना के कुछ और वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। गंगा को साफ और सुरक्षित रखने की कोशिश यह अभियान सेना के रिटायर्ड अफसरों की पहल है। ‘अतुल्य गंगा ट्रस्ट’ नाम का ये संगठन 2019 से गंगा की सफाई और उसके संरक्षण के लिए काम कर रहा है। अब 5 जून से 7 जून तक यह ट्रस्ट उत्तराखंड में एक खास सफाई अभियान चलाएगा। इसका मकसद है गंगा किनारे प्लास्टिक हटाना, पेड़ लगाना और यह पता लगाना कि पानी में कितना माइक्रोप्लास्टिक मिला है। गंगोत्री से हरसिल तक साफ-सफाई का काम 3 जून को अतुल्य गंगा के वॉलंटियर्स (स्वयंसेवक) उत्तराखंड में इकट्ठा होंगे और गंगोत्री से हरसिल के बीच फैले प्लास्टिक कचरे को इकट्ठा करेंगे। ये काम रोज़ चलेगा और 7 जून तक पूरा होगा। जो कचरा जुटाया जाएगा, उसे निपटाने के लिए लोकल नगर पालिकाओं को सौंपा जाएगा। सरकार और कंपनियों का भी साथ इस सफाई अभियान को उत्तराखंड सरकार, सीमा सड़क संगठन (BRO), और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान का पूरा साथ मिल रहा है। साथ ही बिसलेरी कंपनी भी इसमें मदद कर रही है। नदियों और पर्यावरण को बचाने की ज़रूरत ‘प्लास्टिक हटाओ कार सेवा’ सिर्फ सफाई का काम नहीं कर रही, बल्कि लोगों की सोच बदलने की भी कोशिश कर रही है ताकि हम सब मिलकर गंगा और दूसरी नदियों को सुरक्षित रख सकें।
Source link