Controversy over birth-death certificate in Lar Nagar Panchayat | लार नपं में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र को लेकर विवाद: ईओ पर प्रमाणपत्र न देने का आरोप, सभासदों और स्थानीय लोगों ने दिया धरना – Deoria News


अनुग्रह नारायण शाही | देवरिया3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सभासदों और स्थानीय लोगों ने धरना दिया। - Dainik Bhaskar

सभासदों और स्थानीय लोगों ने धरना दिया।

देवरिया जिले की लार नगर पंचायत में जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र जारी न किए जाने को लेकर विवाद गहरा गया है। गुरुवार को सभासदों और स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत कार्यालय पर धरना दिया।

सभासदों का आरोप है कि अधिशासी अधिकारी बृजेश कुमार गुप्ता जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र जारी नहीं कर रहे हैं। सलेमपुर उपजिलाधिकारी न्यायालय से आदेश मिलने के बावजूद प्रमाणपत्र नहीं दिए जा रहे हैं। इससे नाराज होकर 5 जून 2025 को दोपहर 2 बजे से सभासद और स्थानीय लोग धरने पर बैठ गए।

नागरिकों को कर रहे परेशान सभासदों ने कहा कि अधिशासी अधिकारी उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशों की भी अवहेलना कर रहे हैं। वे अपने मनमाने नियम बनाकर नागरिकों को परेशान कर रहे हैं। प्रमाणपत्र न मिलने से स्थानीय लोगों को कई प्रशासनिक कार्यों में दिक्कतें आ रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *