Kuano Aarti at Amhat Ghat on Ganga Dussehra | गंगा दशहरा पर अमहट घाट पर कुंआनो आरती: एक हजार दीपों का दीपदान, वैदिक मंत्रों के बीच पूजन-अर्चन – Basti News


राज प्रकाश | बस्ती11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
बस्ती के अमहट घाट पर गंगा दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। - Dainik Bhaskar

बस्ती के अमहट घाट पर गंगा दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया गया।

बस्ती के अमहट घाट पर गंगा दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। नगर पालिका द्वारा घाट को विशेष रूप से सजाया गया था। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगा आरती, कुंआनो आरती और श्रीराम लला की आरती की गई। श्रद्धालुओं ने एक हजार दीपों का दीपदान किया। कार्यक्रम में आतिशबाजी का विशेष आयोजन भी किया गया।

कुंआनो आरती से पहले नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छ कुंआनों के लिए नगर पालिका हर संभव प्रयास करेगी। नेहा वर्मा ने यह भी बताया कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन एक साथ पड़ता है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा ने कहा कि वे बचपन से ही कुंआनों की स्वच्छता अभियानों से जुड़े हैं। उन्होंने कुंआनों को आस्था का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में एडीएम प्रीतपाल चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा समेत कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आस्थावान शामिल हुए। अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *