Security tightened in Bulandshahr for Eid | बुलंदशहर में ईद को लेकर सुरक्षा कड़ी: मिश्रित आबादी वाले इलाकों में ड्रोन से निगरानी, पैदल मार्च जारी – Bulandshahr News
यतिन शर्मा | बुलंदशहर1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बुलंदशहर में ईद पर्व को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर जिले में शांति व्यवस्था के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।
प्रशासन मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पीस कमेटी की बैठकें कर रहा है। इन बैठकों में विभिन्न समुदायों के लोगों को आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की जा रही है। साथ ही ईद पर प्रतिबंधित पशुओं के कटान से बचने की हिदायत दी गई है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि प्रतिबंधित पशुओं का कटान करने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी।
पुलिस संवेदनशील इलाकों की ड्रोन कैमरों से निगरानी कर रही है। जवान सड़कों पर पैदल मार्च कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर है। जिलाधिकारी श्रुति ने लोगों से अपील की है कि वे ईद का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या कानून उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे भ्रामक पोस्ट या अफवाहों पर ध्यान न दें। कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।