Ayodhya. BJP’s common worker Siddhant Dubey met national leaders | भाजपा के आम कार्यकर्ता सिद्धांत दुबे राट्रीय नेताओं से मिले: संजय जोशी,सुनील बंसल और रेखा वर्मा से दिल्ली में की मुलाकात,अयोध्या की चर्चा की – Ayodhya News
अयोध्या निवासी भाजपा के आम कार्यकर्ता सिद्धांत दुबे ने पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं र्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय जोशी,राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा से दिल्ली में मुलाकात की।
भाजपा के अयोध्या के आम कार्यकर्ता इंजीनियर सिद्धांत दुबे ने भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय जोशी,राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा से दिल्ली में मुलाकात की।इस दौरान उन्होंने अयोध्या के विकास और इसको लेकर सरका
.

अयोध्या में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद रहे विनय कटियार से मिलते भाजपा कार्यकर्ता सिद्धांत दुबे
इंजीनियर सिद्धांत दुबे अयोध्या के तुलसीनगर के रहने वाले हैं। वे यहां रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। इस माह के पहले सप्ताह वे दिल्ली प्रवास पर थे। उन्होंने संजय विनायक जोशी से उनके दिल्ली आवास और सुनील बसंल और रेखा वर्मा से भाजपा के दिल्ली कार्यालय में मुलाकात की।
कार्यकर्ता सिद्धांत दुबे ने बताया कि अयोध्या का नाम सुनने के बाद संजय जोशी ने न केवल उन्हें विशेष महत्व देकर मुलाकात की बल्कि स्नेह देने के बाद भोजन भी कराया।इसके बाद उन्होंने जल्द ही अयोध्या आने की भी बात कही।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद रेखा वर्मा ने अयोध्या के विकास कार्यों की जानकारी ली। और आम लोगों की सरकार के प्रति राय जानी।
उन्होंने ही कार्यकर्ता सिद्धांत दुबे को राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल से भी मुलाकात कराई।बसंल ने उन्हें पार्टी के काम की जानकारी लेकर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।दिल्ली से लौटे सिद्धांत दुबे बताया कि भाजपा में आम कार्यकर्ता का क्या महत्व है।यह सुनने का मिलता था पर अब यह विश्वास हो गया।