Corporation buses will run on rural roads | ग्रामीण सड़कों पर दौड़ेंगी निगम की बसें: हरदोई के 15 नए मार्गों पर चलेंगी 40 सीटर बसें, किराया होगा कम – Hardoi News


हरदोई2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
हरदोई परिवहन निगम की लोगों को सौगात। - Dainik Bhaskar

हरदोई परिवहन निगम की लोगों को सौगात।

हरदोई में ग्रामीण यात्रियों को जल्द ही बेहतर परिवहन सुविधा मिलने वाली है। परिवहन निगम 15 नए ग्रामीण मार्गों पर 40 सीटर मिनी बसें चलाने की तैयारी में है। क्षेत्रीय प्रबंधक एम.एल. केसरवानी के अनुसार शासन से बसें प्राप्त हो चुकी हैं। परमिट, रूट सर्वे, समय सारिणी और किराया निर्धारण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। ये बसें उन मार्गों पर चलेंगी जहां बड़ी बसें नहीं चल पाती हैं।

प्रमुख मार्गों में हरदोई से सकाहा होते हुए खेरिया और पिहानी, सांडी से श्रीमऊ, हरपालपुर से दहेलिया और चौसार शामिल हैं। इसके अलावा पिहानी से धोबिया आश्रम, बम्हनाखेड़ा से लालपालपुर, माधौगंज से नैमिषारण्य तक बस सेवा मिलेगी। पहुंतेरा से कुरसठ, सांडी से जगदीशपुर व लमकन, टोंडरपुर से अंतोरा और बिलग्राम से चौधरियापुर तक भी बसें चलेंगी।

परिवहन निगम 15 नए ग्रामीण मार्गों पर 40 सीटर मिनी बसें चलाने की तैयारी में है।

परिवहन निगम 15 नए ग्रामीण मार्गों पर 40 सीटर मिनी बसें चलाने की तैयारी में है।

वर्तमान में इन मार्गों पर केवल टेम्पो-ऑटो या निजी वाहन चलते हैं। इससे यात्रा महंगी और असुविधाजनक होती है। महिलाओं, बुजुर्गों और विद्यार्थियों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ता है। नई बस सेवा से यात्रा सुगम और किफायती होगी। क्षेत्रीय प्रबंधक ने यह भी बताया कि भविष्य में हरदोई को वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें भी मिलेंगी। इससे ग्रामीण यात्रियों को आधुनिक यात्रा का अनुभव मिलेगा। साथ ही पर्यावरण को भी लाभ होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *