Special police operation in Firozabad | फिरोजाबाद में पुलिस का विशेष अभियान: रात 12 से सुबह 5 बजे तक चले ऑपरेशन में 62 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार – Firozabad News


अरुण कुमार रावत | फिरोजाबाद15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिरोजाबाद में पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान में एक रात में 62 एनबीडब्लू वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

यह अभियान 7 जून की रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक चला। जिले के 19 थाना क्षेत्रों में यह कार्रवाई की गई। सबसे ज्यादा गिरफ्तारियां शिकोहाबाद थाना क्षेत्र से हुईं, जहां 8 वारंटी पकड़े गए। थाना उत्तर से 7, दक्षिण से 5 और लाइनपार से 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

रसूलपुर, पचोखरा, नारखी और जसराना थाना क्षेत्र से 4-4 वारंटी पकड़े गए। खैरगढ़, एका और मटसेना से 3-3, नगला सिंघी, मक्खनपुर, फरिहा और बसई मोहम्मदपुर से 2-2 तथा रामगढ़, टूंडला, नसीरपुर और नगला खंगर से 1-1 वारंटी की गिरफ्तारी हुई।

सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *