Temperature reached 35 degrees in Balrampur | बलरामपुर में तापमान 35 डिग्री तक पहुंचा: गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, किसान सिर्फ सुबह-शाम कर पा रहे काम – Balrampur News


बलरामपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
गर्मी से परेशान हुए लोग। - Dainik Bhaskar

गर्मी से परेशान हुए लोग।

बलरामपुर में तापमान और उमस ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कड़ी धूप रहती है। लोग आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। नगर क्षेत्र और ग्रामीण इलाकों में गर्मी का व्यापक असर दिख रहा है। बाजारों, बैंकों और सार्वजनिक स्थलों पर सन्नाटा पसरा है।

धान की नर्सरी तैयार करने का समय

किसानों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। धान की नर्सरी तैयार करने का समय है। तेज धूप और उमस के कारण किसान दिन में खेतों में काम नहीं कर पा रहे हैं। वे केवल सुबह और शाम को ही खेतों में जा पा रहे हैं।

गर्मी से पशु-पक्षी भी प्रभावित हो रहे हैं। कई तालाब और जल स्रोत सूखने की कगार पर हैं। जानवरों और पक्षियों को पीने के पानी की समस्या हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल की व्यवस्था करने की मांग की है। साथ ही सूखते जलस्रोतों को पुनर्जीवित करने के प्रयास करने को कहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *