Displacement notice to poor families settled for four generations | चार पीढ़ियों से बसे गरीब परिवारों को विस्थापन का नोटिस: मिर्जापुर में सिंचाई विभाग की कार्रवाई, सपा ने जिला प्रशासन से मांगा न्याय – Mirzapur News
मिर्जापुर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मिर्जापुर में सिंचाई विभाग ने चार पीढ़ियों से बसे गरीब परिवारों को विस्थापन का नोटिस जारी किया।
मिर्जापुर में कोटवां पाण्डेय क्षेत्र के सैकड़ों वर्षों से रह रहे गरीब, दलित और आदिवासी परिवारों को सिंचाई विभाग ने विस्थापन का नोटिस जारी किया है। इस मामले में सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी सपा कार्यालय लोहिया ट्रस्ट से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में नगर मजिस्ट्रेट विनीत उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में कई अन्य समस्याओं को भी उठाया गया। हर घर नल योजना के तहत हलिया, लालगंज, राजगढ़, पटेहरा, छानबे, पहाड़ी, सिटी, कोन और नरायनपुर में खोदी गई सड़कों की मरम्मत की मांग की गई। साथ ही मड़िहान, राजगढ़, हलिया और लालगंज विकास खंड क्षेत्र की बस्तियों में पेयजल व्यवस्था की मांग भी रखी गई।
सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने चेतावनी दी कि अगर समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो पार्टी आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में आदर्श यादव, कौशिक कनौजिया, वंदना गुप्ता, अरशद अली समेत कई कार्यकर्ता और महिलाएं शामिल रहीं।