Long traffic jam at central crossing of Firozabad | फिरोजाबाद के सेंट्रल चौराहे पर लगा लंबा जाम: ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से एंबुलेंस समेत कई वाहन फंसे, पुलिस नदारद – Firozabad News


अरुण कुमार रावत | फिरोजाबाद12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र स्थित सेंट्रल चौराहे पर सोमवार शाम लंबा जाम लग गया। - Dainik Bhaskar

फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र स्थित सेंट्रल चौराहे पर सोमवार शाम लंबा जाम लग गया।

फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र स्थित सेंट्रल चौराहे पर सोमवार शाम यातायात व्यवस्था पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई। शाम 7 बजे के बाद ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से जाम लग गया। जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई, जिसमें मौजूद मरीज की स्थिति लगातार बिगड़ती रही।

स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों के अनुसार यह समस्या रोजाना की है। ई-रिक्शा चालक मनमाने तरीके से वाहन चलाते हैं। इस व्यस्त चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती नहीं रहती। नगर निगम की ओर से भी कोई व्यवस्था नहीं है। इससे व्यापार और आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

चौराहे पर लगे जाम में एंबुलेंस भी फंस गई।

चौराहे पर लगे जाम में एंबुलेंस भी फंस गई।

एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि दिन में पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। उन्होंने कहा कि अब शाम के समय में भी पुलिस तैनात की जाएगी। इससे लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सकेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो स्थिति और बिगड़ सकती है।

जाम में एंबुलेंस भी फंस गई। गाड़ी में मरीज भी था।

जाम में एंबुलेंस भी फंस गई। गाड़ी में मरीज भी था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *