The woman got paralysed due to harassment from her in-laws | ससुराल से मिली प्रताड़ना से महिला को हुआ पैरालिसिस: शादी के बाद अतिरिक्त दहेज में मोटरसाइकिल मांग रहे थे ससुराल वाले, रिपोर्ट दर्ज – Kanpur News



कानपुर के गोविंद नगर की महिला को दहेज के लिए इस कदर प्रताड़ित किया गया कि उनके शरीर के एक तरफ का हिस्सा पैरालाइज हो गया। महिला ने पति समेत अन्य ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया। पीड़िता के मुताबिक इस मामले में कार्रवाई से बचने के लिए पति

.

कच्ची बस्ती गोविंग नगर निवासी शहरीन बानो के मुताबिक उनका निकाह 6 मई 2023 को शान मोहम्मद से हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने कम दहेज लाने का ताना देना शुरू कर दिया था। वो अतिरिक्त दहेज में मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे।

पीड़िता के मुताबिक उसके पिता मजदूरी करते हैं। अतिरिक्त दहेज देने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने ससुराल वालों के सामने भी यह बात रखी। मगर वो लोग नहीं माने। पीड़िता के मुताबिक वो लोग मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।

जब पिता को इसकी जानकारी दी तो उन्होंने इतना ही कहा कि नई शादी है समय के साथ सब ठीक हो जाएगा मगर कुछ भी ठीक नहीं हुआ। पीड़िता के मुताबिक शादी की जिम्मेदारियों को निभाते हुए वो गर्भ से हुई।

मायके में जाकर इलाज करा

पीड़िता के मुताबिक गर्भवती होने के बाद सास के कहने पर पति ने एक दवा खिला दी। जिससे उसकी हालत बिगड़ी। फिर उससे ससुराल वालों ने कहा कि अपने मायके में जाकर इलाज करा। वो मायके आ गई। यहां इलाज कराने पर पता चला कि उसका मिसकैरिज हो गया था जिसके कारण शरीर में इंफेक्शन फैल गया।

इसके बाद उसने मायके में ही दूसरे बच्चे को जन्म दिया। जिसके बाद उसके शरीर के एक हिस्से में पैरालिसिस हो गया। पीड़िता के मुताबिक उसने पति और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत की। जिसपर दोनों पक्षों को महिला थाने बुलाया गया। वहां पर पुलिस ने समझौता करा दिया। जिसके बाद फिर से यह लोग प्रताड़ित करने लगे।

इंस्पेक्टर गोविंद नगर प्रदीप कुमार सिंह के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर पति समेत अन्य ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच कर जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *