Preparations for Kanwar Yatra are in full swing | कांवड़ यात्रा की तैयारियां जोरों पर: 11 जुलाई से शुरू होगी यात्रा, मार्गों पर स्वच्छता अभियान चला – Hardoi News
हरदोई1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

11 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रही है। शासन के निर्देश पर यात्रा मार्गों पर विशेष सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। यह अभियान 25 सितंबर तक चलेगा।
जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा मार्गों को सफाई में विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। सभी नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर सफाई की जा रही है। शौचालयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। ठोस कचरा प्रबंधन और नालियों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
ग्राम पंचायतों में जल भराव वाले क्षेत्रों की पहचान कर समाधान किया जा रहा है। यात्रा मार्ग पर स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था के लिए हैंडपंप की मरम्मत करवाई जा रही है।
शासन ने यह अभियान तीन माह तक चलाने के निर्देश दिए हैं। इसमें कांवड़ यात्रा के अलावा नागपंचमी, स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, बाराबफात और विश्वकर्मा पूजा जैसे त्योहारों को शामिल किया गया है। इस दौरान प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।