The temperature in Ghazipur crossed 40 degrees | गाजीपुर में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचा: आने वाले दिनों में हल्की बारिश की संभावना, 20 जून तक यूपी में मानसून की दस्तक – Ghazipur News


कृपा कृष्ण ‘केके’ | गाजीपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गाजीपुर में तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान हैं। आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। पिछले 5 दिनों से तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच बना हुआ है।

कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के मौसम विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा के अनुसार, आने वाले दिनों में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना है। पश्चिमी हवा 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। कुछ दिन बाद हल्की बारिश की संभावना है। मानसून के 20 जून तक पूर्वी उत्तर प्रदेश से प्रवेश करने की उम्मीद है।

गर्मी में सूरज अपना रौद्र रुप दिखा रहा है। इससे पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। दिन बढ़ने के साथ-साथ लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं। आलम यह है कि लोगों को चेहरे पर कपड़ा बांधकर एवं छाता लेकर घर से निकलना पड़ रहा है। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम देखी जा रही है।

शीतलपेय पदार्थ की दुकानों पर लोगों की भीड़ नजर आ रही है। वहीं दोपहर में ज्यादातर सड़को पर सन्नाटा दिखाई दे रहा है। इस मौसम में न केवल इंसान बल्कि पशु-पक्षी भी परेशान दिख रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *