The main accused of gangrape of a mentally challenged woman was arrested in an encounter | मंदबुद्धि महिला से गैंगरेप का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार: पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहा था, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली – Gorakhpur News
बेलघाट थाना क्षेत्र में मंदबुद्धि महिला से गैंगरेप के मुख्य आरोपी शफीक खान उर्फ गोली को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया।
बेलघाट थाना क्षेत्र में मंदबुद्धि महिला के साथ गैंगरेप करने वाला मुख्य आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। शुक्रवार की देर रात पुलिस ने मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक जब टीम उसे पकड़ने गई तो वह फायरिंग कर भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में उ
.

गैंगरेप के दो अन्य आरोपियों को दिन मे ंही जेल भेज दिया गया था।
पहले जानिए क्या हुई थी घटना बेलघाट थाना क्षेत्र की निवासी 55 वर्षीय मंदबुद्धि महिला बुधवार की शाम शाहपुर तटबंध होते हुए नदी के किनारे जा रही थी। आरोप है कि सुनसान क्षेत्र का फायदा उठाकर तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला अपने पति के साथ रहती है। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी महिला दौड़ी तो भाग निकले आरोपी
आरोपियों के चंगुल में फंस चुकी मंदबुद्धि महिला ने बचाने के लिए शोर मचाया। उसी दौरान पड़ोस की एक महिला आवाज सुनकर उधर दौड़ी तो आरोपी वहां से फरार हो गए। महिला पीड़िता को लेकर अपने घर गई। वहां से उसके परिजनों को सूचना दी गई।
इसके बाद पीड़ित महिला के पति ने इस बात की शिकायत पुलिस में की। जांच में जुटी पुलिस ने गुरुवार को 3 आरोपियों शफ सोनू उर्फ गप्पा, मोहम्मद रजा उर्फ बबलू व शफीक खान उर्फ गोलू के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। शुक्रवार को दिन में सोनू व बबलू को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें बेलघाट के साउंखोर तटबंध के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब शनिवार को पुलिस शफीक को जेल भेजने की तैयारी में है।