Foreign arms licenses are on target in Agra | आगरा में निशाने पर विदेशी असलहा के लाइसेंस: फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध विदेशी असलहों की खरीद-फरोख्त के मामले में चल रही है जांच – Agra News


आगरा में विदेशी असलहों के लाइसेंस की जांच होगी। फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध विदेशी असलहों की खरीद-फरोख्त का भांडाफोड़ होने के बाद कलेक्ट्रेट में विदेशी पिस्टल के लाइसेंस खंगाले जा रहे हैं। प्रशासनिक रिकार्ड में 18 साल से दर्ज भाजपा नेता की अमेरिकन पि

.

24 मई को दर्ज कराया गया था मुकदमा अवैध शस्त्र और फर्जी लाइसेंस के मामले में एसटीएफ ने कलेक्ट्रेट के असलहा लिपिक कार्यालय से आरोपियों के लाइसेंसों का रिकार्ड मांगा है। इसमें लाइसेंस बनाने की अवधि के दौरान तैनात रहे कर्मचारियों और अधिकारियों की भी जानकारी मांगी है। इस मामले में 24 मई को थाना नाई की मंडी में मुकदमा दर्ज हुआ था इसमें प्रोपर्टी डीलर भूपेंद्र सारस्वत, उसके पिता शिवकुमार सारस्वत, मीडियाकर्मी शोभित चतुर्वेदी, राजेश बघेल, मोहम्मद जैद, अरशदऔर रिटायर्ड असलहा लिपिक संजय कपूर को आरोपी बनाया गया है।

आगरा कलेक्ट्रेट।

आगरा कलेक्ट्रेट।

माना जा रहा है कि 6 आरोपियों के लाइसेंस फर्जी तरीके से बनाए गए हैं। शस्त्र भी अवैध होने का शक है। शस्त्र लाइसेंस बनवाने में संजय कपूर की भूमिका रही।

यूनिक आईडी से कराया जा रहा मिलान जिले में लगभग 52 हजार शस्त्र लाइसेंस हैं। एसटीएफ के खुलासे के बाद एक तरफ सभी लाइसेंस का यूनिक आईडी से मिलान कराया जा रहा है। दूसरी तरफ विदेशी पिस्टल की जांच शुरू हो गई है। पिछले 10 साल में निरस्त और जारी हुए लाइसेंस की सूची बन रही है।

स्पोर्ट्स कोटा में मिले लाइसेंस पर दर्ज हथियारोंकी भी जांच होगी। इस खेल में एसटीएफ ने रिटायर्ड असलहा लिपिक संजय कपूर सहित 7 के खिलाफ केस दर्ज कराया था। भाजपा नेता की पिस्टल भी संदिग्ध निकली है। इस मामले में भाजपा नेता ने कूटरचित दस्तावेजों से संदिग्ध पिस्टल बेचने के मामले में केस दर्ज कराया है। ऐसे में प्रशासन अपने रिकार्ड में दर्ज विदेशी असलहों की पत्रावलियां खंगाल रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *