A girl committed suicide in Narayan Kheda | नारायन खेड़ा में युवती ने की आत्महत्या: प्रेम विवाह के सवा साल बाद पंखे से लटककर दी जान, रामायण के कार्यक्रम के दौरान हुई घटना – Ain(Sarojaninagar) News
नितिन पटेल |सरोजनीनगर, लखनऊ9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

थाना बंथरा।
बंथरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नारायन खेड़ा मजरा बनी में एक दुखद घटना सामने आई। 25 वर्षीय खुशी सिंह ने पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना शनिवार रात करीब दो बजे की है।
घर में रामायण का आयोजन चल रहा था। इसका समापन रविवार को भंडारे के साथ होना था। खुशी की मां और भाई कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। वे रात 11 बजे वापस चले गए और रविवार सुबह भंडारे के लिए आने वाले थे।
रात में घर की बिजली में खराबी आ गई। मरम्मत के लिए एक निजी कर्मचारी को बुलाया गया। पति अर्जुन सिंह ने कर्मचारी को पैसे देने के लिए खुशी के कमरे में जाना चाहा। कमरा अंदर से बंद था। खुशी का फोन मिलाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से देखने पर खुशी पंखे से लटकी मिली।
परिजनों ने तुरंत बंथरा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच में पता चला कि खुशी और अर्जुन ने सवा साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों की मुलाकात बनी की सुजुकी एजेंसी में नौकरी के दौरान हुई थी। खुशी वहीं कार्यरत थी। अर्जुन बिजनौर में रेस्टोरेंट चलाते थे।
पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।