Auto driver attacked in Gorakhpur | गोरखपुर में ऑटो चालक पर हमला: भाई बचाने आया तो उस पर भी वार, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा – Gorakhpur News
गोरखपुरकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

गोरखपुर के जंगल कौड़िया क्षेत्र में रविवार शाम को एक ऑटो चालक पर हमला हुआ। अमसार गांव निवासी विवेकानंद अपने ऑटो से लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। विवेकानंद के सिर में चोट आई और कान के पास से खून बहने लगा।
घटना की जानकारी मिलते ही विवेकानंद के छोटे भाई अभिषेक कुमार मौके पर पहुंचे। हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जंगल कौड़िया ले जाया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है।
पीपीगंज पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष प्रभु दयाल सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। संदीप, प्रदीप, देवेंद्र, सिंटू और नितेश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2), 191(3), 126(2), 117(1) के तहत मामला दर्ज हुआ है।
पुलिस के अनुसार यह मामला आपसी रंजिश का है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। घायल परिवार ने हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।