Explosion in firecracker factory in Amroha | अमरोहा में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट: 5 की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल; राहत कार्य जारी – Amroha News
रोहित कुमार प्रजापति | अमरोहा2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अमरोहा के अतरासी गांव के जंगल में स्थित पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई। एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। तेज धमाके से फैक्टरी की बिल्डिंग और टीनशेड पूरी तरह ध्वस्त हो गई।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया। इससे पहले एक मई को गांव भावली में भी एक अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हुआ था। उस हादसे में एक बच्चा झुलस गया था।
कई महीनों से अवैध पटाखा फैक्टरी चल रही थी
रहरा क्षेत्र के गांव भावली में नदी के पास एक मकान में पिछले कई महीनों से अवैध पटाखा फैक्टरी चल रही थी। यहां फुलझड़ी और विभिन्न प्रकार के पटाखों की पैकिंग और निर्माण होता था। फैक्टरी में गांव और आसपास के लोग मजदूरी करते थे।
पिछले विस्फोट में एक महिला अपने बच्चे के साथ मजदूरी करने गई थी। बच्चे द्वारा फुलझड़ी जलाने से विस्फोट हुआ था। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध पटाखा फैक्टरी चल रही थी।