The weather became pleasant in Sambhal | संभल में मौसम हुआ सुहाना: रिमझिम बारिश से तापमान 8 डिग्री गिरा, 31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा – Sambhal News
सनी गुप्ता, संभल4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

रिमझिम बारिश से तापमान 8 डिग्री गिरा।
संभल में सोमवार को हुई रिमझिम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अब तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
25-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। सोमवार को तड़के से लेकर रात 9 बजे तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। करीब एक मिलीलीटर बारिश हुई।
रविवार को भी 40 मिनट तक बारिश हुई थी। संभल, चंदौसी, बहजोई, बबराला, गुन्नौर, असमोली और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश से लोगों को राहत मिली है।
पिछले कुछ दिनों में तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इस भीषण गर्मी से लोग खांसी, जुकाम और बुखार से परेशान थे। बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित थे। दो दिनों से हो रही बारिश ने लोगों को इन बीमारियों से भी राहत दिलाई है।
स्थानीय निवासी प्रियांशु जैन के अनुसार, पिछले दो दिनों से मौसम में सुधार आया है। बारिश ने लोगों को गर्मी से मिल रही परेशानी से छुटकारा दिला दिया है।