Father arrested, poisonous substance and juice bottle recovered | पिता गिरफ्तार, जहरीला पदार्थ और जूस की बोतल बरामद: उन्नाव में दो बच्चों की हत्या का मामला, पत्नी से चल रहा था विवाद – Unnao News


उन्नाव4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। - Dainik Bhaskar

पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्नाव में पुरवा थाना क्षेत्र के रम्माखेड़ा गांव में दो मासूम बच्चों की दर्दनाक हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बच्चों के पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सल्फास का रैपर और स्लाइस मैंगो जूस की 600 एमएल प्लास्टिक बोतल भी बरामद की है।

घटना 16 जून 2025 की है, जब थाना पुरवा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम रम्माखेड़ा निवासी रोहित गौतम के घर दो बच्चों के शव पड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रोहित गौतम और उसकी पत्नी नेहा के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। दोनों एक-दूसरे पर बच्चों की हत्या का आरोप लगा रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना पुरवा पर मुकदमा दर्ज किया गया।

जांच में गहराई से पड़ताल करने पर पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे। विवेचना के दौरान धारा 3(5) बीएनएस को हटाकर 248 बीएनएस की वृद्धि की गई और आरोपी के रूप में बच्चों के पिता रोहित गौतम को चिह्नित किया गया। बुधवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के समय पुलिस ने रोहित के कब्जे से सल्फास का रैपर और स्लाइस ब्रांड का 600 एमएल का मैंगो जूस प्लास्टिक की बोतल बरामद की। आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं सामग्रियों का प्रयोग कर बच्चों की हत्या की गई।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की उम्र लगभग 35 वर्ष है। पुलिस ने उसे आज न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। इस सनसनीखेज वारदात के खुलासे से गांव में हड़कंप मच गया है। मामले की जांच अभी भी जारी है। इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक पुरवा अमरनाथ, उप निरीक्षक सियाराम चौरसिया, उप निरीक्षक श्रमेशचंद्र यादव, कांस्टेबल रवी भारती तथा महिला कांस्टेबल सपना भदौरिया शामिल रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *