433 flood prevention projects are underway in UP | यूपी में बाढ़ से बचाव की चल रहीं 433 परियोजनाएं: सिद्धार्थनगर में जल शक्ति मंत्री ने किया निरीक्षण, एक सप्ताह में पूरी होंगी अधूरी योजनाएं – Siddharthnagar News
इंतेजार हैदर | सिद्धार्थनगर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सिद्धार्थनगर जिले में बाढ़ परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बांसी तहसील के खरिका पांडेय बांध का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।
मंत्री ने बताया कि सिद्धार्थनगर में बाढ़ से बचाव के लिए 16 परियोजनाएं चल रही थीं। इनमें से अधिकतर पूरी हो चुकी हैं। अधिकारियों ने बची हुई परियोजनाओं को एक सप्ताह में पूरा करने का आश्वासन दिया है।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में कुल 433 परियोजनाएं चल रही हैं। सभी की उच्चस्तरीय निगरानी की जा रही है। वे स्वयं सभी जिलों का दौरा कर परियोजनाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। इन परियोजनाओं से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को राहत मिलेगी। इससे बाढ़ के दौरान होने वाला जन-धन और फसलों का नुकसान कम होगा।
निरीक्षण के दौरान बांसी विधानसभा के विधायक राजा जय प्रताप सिंह और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।