Dead body found in a rice mill in Sant Kabir Nagar | संतकबीर नगर में राइस मिल में मिली लाश: परिजनों ने लगाय हत्या का आरोप, सड़क जाम किया; पुलिस ने जाम हटवाया – Sant Kabir Nagar News
देवीलाल गुप्ता | संतकबीर नगर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

संतकबीरनगर के खलीलाबाद में पूर्वांचल राइस मिल से एक व्यक्ति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुरलीधर चौबे के पुत्र हनुमान चौबे के रूप में हुई।
पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने जिला अस्पताल के सामने खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग पर प्रदर्शन किया। परिजनों ने न्याय और हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजय सिंह ने परिजनों से बातचीत की। पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी ने भी न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
मृतक के भाई पवन चौबे ने बताया कि हनुमान चौबे का कुछ लोगों से जमीन विवाद चल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी रंजिश में उनके भाई की हत्या की गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।