It rained for one hour in Ballia | बलिया में एक घंटे तक हुई बारिश: उमस भरी गर्मी से मिली राहत, तापमान 34 डिग्री सेल्सियस – Ballia News
पुष्पेंद्र कुमार तिवारी | बलिया3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बलिया में शनिवार शाम करीब 5:30 बजे रिमझिम बारिश शुरू हुई। बारिश करीब एक घंटे तक जारी रही। इससे लोगों को दिनभर की उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
दिन में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। शाम को हुई रिमझिम बारिश के साथ चल रही हवाओं ने लोगों को सुकून दिया। बारिश के दौरान भी लोगों का आवागमन जारी रहा। कई लोग बारिश का आनंद लेते हुए नजर आए।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार और शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में कभी धूप तो कभी बादल छाए रहे।