Brutality with a 9-year-old girl in Agra, stepmother pushed her into prostitution, brother raped her, girl said please save me | आगरा में 9 साल की बच्ची से दरिंदगी: सौतेली मां ने देह व्यापार में धकेला, भाई ने किया रेप, बच्ची बोली- प्लीज मुझे बचा लो – Agra News


आगरा में 9 साल की मासूम के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। बच्ची की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वो अपनी सौतेली मां और भाइयों पर गंभीर आरोप लगा रही है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने बच्ची को अपनी कस्टडी में लिया है। ब

.

27 सेकेंड का वीडियो, प्लीज…मुझे बचा लो बच्ची का 27 सेकेंड का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वो कह रही है कि प्लीज मुझे बचा लो। ये मुझे धंधा कराने के लिए लाई है। मार-मार के मुझसे सेक्स कराती है। इसका नाम गीता है। इसके बेटे का नाम अमित और छुट्‌टन है। मैं धंधा नहीं करना चाहती हूं। ये देखिए मेरे खून निकल रहा है।

(वो वीडियो में अपनी चोट दिखाती है। उनके कान पर पीठ पर चोट के निशान है।) वो रोते हुए हाथ जोड़कर कहती हैं कि मुझे इन लोगों से बचा लो। प्लीज मेरी मदद करो।

बच्ची की तस्वीर को ब्लर किया गया है।

बच्ची की तस्वीर को ब्लर किया गया है।

अब पुलिस का एक्शन का एक्शन जानिए ACP सदर हेमंत कुमार ने बताया कि हमने छानबीन की। इसमें सामने आया कि सदर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने दो साल पहले बच्ची को गोद लिया था। बच्ची को घर में बंधक बनाकर रखती थी। बच्ची का आरोप है कि उसके साथ मारपीट की जाती थी। उस पर गलत काम करने के लिए दबाव बनाया जाता था।

उसकी सौतेली मां ने उसे देह व्यापार में धकेल दिया था। यातनाएं दी जाती थीं। बच्ची किसी तरह उनके चंगुल से निकलकर आई। उसने अजय नाम के एक व्यक्ति को पूरी कहानी बताई। वो उसे सीओडी पुलिस चौकी लेकर पहुंचा।

बच्ची के बयानों से लग रहा है कि उसके साथ महिला और उसके दोनों बेटों ने गलत किया है। बच्ची की मां को गिरफ्तार कर लिया। उसके अन्य दो भाइयों की तलाश की जा रही है। मामले में पास्को समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

आगरा पुलिस ने एक अरेस्टिंग की है। 2 बेटों की तलाश की जा रही है।

आगरा पुलिस ने एक अरेस्टिंग की है। 2 बेटों की तलाश की जा रही है।

बुरी नीयत से लिया गया था गोद बच्ची को आरोपी महिला ने दो साल पहले गोद लिया था। उसकी नीयत में शुरू से ही खोट था। बच्ची का मेडिकल कराया गया है। न्यायालय में उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। मासूम बच्ची को शुरुआत में यही नहीं समझ आ रहा था कि आखिर उसकी मां उससे यह क्या करवा रही है। हर बार मिलने वाले दर्द से वह सहम जाती थी। जब विरोध करती तो मां और भाई उसे बुरी तरह पीटते थे। रविवार को उसने हिम्मत दिखाई और मां और भाइयों को एक कमरे में बैठा देख बाहर से कुंडी लगा दी और भाग निकली। एक राहगीर से मदद मांगी तो उसने बच्ची की गुहार पुलिस तक पहुंचा दी। अब बच्ची खुद को सुरक्षित महसूस कर रही है।

दो साल पहले 60 हजार रुपए में खरीदा था बच्ची को दो साल पहले महिला ने कुनाल नाम के युवक से 60 हजार रुपए में खरीदा था। बचाव के लिए स्टांप पेपर पर गोद लेने की लिखा पढ़ी की थी। बच्ची को जयपुर से लेकर आए थे। बच्ची को अपने असली माता-पिता के बारे में कुछ याद नहीं है। आरोपी महिला के बड़े बेटे ने बच्ची के साथ रेप किया। वो लगातार बच्ची के साथ रेप करता था। बच्ची के विरोध करने पर महिला का छोटा बेटा छुट्टन बच्ची को सिगरेट से दागता था। पुलिस इन सभी को आरोपी बनाया है। सबकी गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *