In Ambedkar Nagar, the pain of the BJP Mahila Morcha district president burst out | अम्बेडकरनगर में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष का फूटा दर्द: जिलाध्यक्ष व उनके पति ने पुलिस पर अपराधियों से मिलीभगत का लगाया आरोप, कहा भगवान ही सहारा – Ambedkarnagar News


अम्बेडकरनगर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अम्बेडकरनगर में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने महरुआ थाना पुलिस पर अपराधियों से मिलीभगत का आरोप लगाया है।

रिंकल सिंह ने बताया कि उन्होंने जैतूपुर थानाध्यक्ष और दरोगा धीरेन्द्र त्रिपाठी को कुछ अपराधियों की मौजूदगी की सूचना दी। इन अपराधियों में दीपक सिंह उर्फ दीपू, बिनय सिंह, राजन और अवनीश सिंह उर्फ सीपू शामिल थे। दीपक सिंह को अदालत से आजीवन कारावास की सजा मिल चुकी है।

जिलाध्यक्ष के अनुसार, पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन कार्रवाई करने के बजाय पल्सर बाइक से अभियुक्तों को भगा दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सबूत भी मौजूद है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने अपराधियों से पैसे लेकर समझौता कर लिया। रिंकल सिंह ने पार्टी, प्रशासन और सरकार को इस मामले की सूचना दी है।

उन्होंने कहाकि अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। इस मामले में स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग में हलचल मच गई है। अब जिला प्रशासन की कार्रवाई पर सबकी नजर है। इस बाबत एसओ महरुआ से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन नाट रिचेबल बताया। जबकि सीओ भीटी का फोन रिसीव नहीं हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *