Two died in an accident in Lucknow | लखनऊ में एक्सीडेंट में दो की मौत: आमने-समाने बाइक टकराई, सिर में आई गंभीर चोट – Lucknow News
लखनऊ काकोरी में मौंदा मोड़ पर बुधवार रात दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। जिससे दोनों बाइक के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी सरोजनी नगर अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
.
दोनों रिश्तेदारी से घर जा रहे थे इंस्पेक्टर सतीश राठौर ने बताया कि मौंदा से अमौसी जाने वाली रोड पर बुधवार करीब सात बजे दो बाइक आपस में टकरा गई। जिससे दोनों के सिर में गंभीर चोट आई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल ले गई। घायलों की पहचान उन्नाव औरास के घरघटा निवासी श्याम गौतम (18) और दुबग्गा के सिकरौरी निवासी रामू (28) के रूप में हुई है। रामू फर्नीचर कारीगर है। श्याम औरास से नादरगंज में किराए पर रह रहे परिवार से मिलने जा रहा था। वहीं रामू अमौसी से अपनी बहन की ससुराल से वापस आ रहा था। अमौसी निवासी बहनोई शुशील कुमार ने बताया कि साढ़े चार बजे रामू घर जाने की बात कह कर निकाला था। पिता की 20 साल पहले मौत हो गई थी। घर पर मां जमुना देवी, पत्नी राधा गौतम बेटा अभी (7) साल है। मृतक श्याम के परिवार में मां ननहक्की है। पिता की मौत हो चुकी है।