A child got hit by a rotavator, both his hands were cut off | रोटावेटर की चपेट में आया बच्चा, दोनों हाथ कटे: महराजगंज में धान की रोपाई के दौरान हुआ हादसा, जिला अस्पताल रेफर – Jhulnipur(Nichlaul) News


झुलनी पुर(निचलौल), महराजगंज4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
घायल बच्चा। - Dainik Bhaskar

घायल बच्चा।

उत्तर प्रदेश के महराजगंज के निचलौल के नेटुहिया गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। नेटुहिया निवासी 13 वर्षीय आदित्य परिजनों के साथ खेत में धान की रोपाई करा रहा था। इस दौरान वह रोटावेटर की चपेट में आ गया।

हालत बिगड़ने पर रेफर किया जिला अस्पताल

हादसे में आदित्य के दोनों हाथ कट गए। घटना के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर संदीप गुप्ता ने बच्चे की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *