Animal smugglers opened fire on police team | पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग: दो आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार; इंस्पेक्टर और दरोगा बाल-बाल बचे – Pilibhit News
पीलीभीत3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र में 18 मई की रात प्रतिबंधित पशु की तस्करी के मामले में दो वांछित तस्करों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तस्लीम पुत्र मुन्ने और राजा उर्फ रजा पुत्र जम्मा, दोनों निवासी ग्राम निसरा थाना जहानाबाद, के रूप में हुई है।
मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर फायरिंग
26 जून की रात, थाना जहानाबाद में तैनात इंस्पेक्टर क्राइम विनोद कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। रात लगभग पौने दो बजे, उन्हें सूचना मिली कि निसरा गांव में स्थित एक मकान में 18 मई की तस्करी से जुड़े दो आरोपी छिपे हैं।
छापेमारी के दौरान आरोपियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में इंस्पेक्टर विनोद कुमार और उपनिरीक्षक आयुष कुमार बाल-बाल बच गए। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपियों से बरामद हुए हथियार
- तस्लीम के पास से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
- राजा उर्फ रजा के पास से भी एक तमंचा और एक खोखा कारतूस मिला।
तस्लीम के खिलाफ पहले से चार मुकदमे दर्ज हैं। राजा पर प्रतिबंधित पशु तस्करी के तीन मुकदमे और गैंगस्टर एक्ट के तहत एक मुकदमा दर्ज है। पूछताछ में दोनों ने 18 मई की रात प्रतिबंधित पशु वध की बात कबूल की।
तस्करी गिरोह के अन्य सदस्य
गिरफ्तार आरोपियों ने तीन अन्य साथियों के नाम जुम्मा पुत्र मुन्ने, ग्राम निसरा, जावेद पुत्र नन्हें, ग्राम उदयपुर, थाना अमरिया, रईश अहमद पुत्र फिदा हुसैन, ग्राम पडरी, थाना सितारगंज, ऊधमसिंहनगर (उत्तराखंड) बताए।
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि मुठभेड़ का मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। फरार तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।