In Meerut, a mother made her children drink sulphas | मेरठ में मां ने बच्चों को पिलाया सल्फास: 5 साल की बेटी की मौत, मां, बेटे की हालत गंभीर, आए दिन झगड़ा करता था पति – Meerut News
“डॉक्टर मैं, आपके आगे हाथ जोड़ती हूं। कोई मेरे बच्चों को ला दो, मैं उन्हें देखना चाहती हूं। उन्हें देखें बगैर एक पल भी जिंदा नहीं रह सकती। मैं आपसे विनती करती हूं, प्लीज। मुझे एक बार मेरे बच्चों का चेहरा दिखा दो। ना जाने मुझे क्या होगा था मैंने कौन से
.
ये बातें मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के जटौली गांव की रहने वाली आबिदा ने कही। बुधवार को पति से उसका किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद उसने 2 बच्चों के साथ जहर खा लिया। जिससे उसकी 5 साल की बेटी की मौत हो गई। वहीं एक बेटा और वह अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती हैं। दोनों को अस्पताल में इलाज चल रहा है। आबिदा बार-बार बच्चों को याद कर रोने लग रही है।
डॉक्टरों ने समझाया कि जहां बच्चे हैं। वहां इंफेक्शन बहुत ज्यादा है। उनके अलावा किसी को एंट्री नहीं है। मरीज को देखने के लिए अभी परिजन अंदर नहीं जा सकते। इसलिए तुम अभी वहां नहीं जा सकती। उनके समझाने पर आबिदा शांत हुई।
अब विस्तार से पढ़िए पूरी घटना आबिदा का आठ साल पहले कंकरखेड़ा के जटौली गांव के रहने वाले राशिद से निकाह हुआ था। निकाह के बाद से ही राशिद अपने ससुराल में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहने लगा था। दोनों के पांच साल की बेटी जायरा और तीन साल का बेटा जैद है। राशिद सब्जी, फल का ठेला लगाता है। परिजनों के अनुसार- राशिद और आबिदा में अक्सर झगड़ा होता था। झगड़े के कारण राशिद का बीच-बीच में काम छोड़ना था। वह काम छोड़कर घूमता रहता था। पूरे दिन घर पर ही खाली बैठा रहता था। पैसे की तंगी के कारण खर्च का खर्च नहीं चल पाता था।
25 जून को काम करने को लेकर हुआ था झगड़ा
आबिदा उसे काम करने को बोलती थी। इस बात पर राशिद उसके साथ मारपीट करता था। बुधवार को भी दोपहर लगभग तीन बजे राशिद और आबिदा में इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़ा होने के बाद राशिद तो घर से बाहर चला गया। लेकिन आबिदा घर में रह गई। उसने पीछे से अपनी 5 साल की बेटी जायरा और 3 साल के बेटे जैद के पानी में मिलाकर जहर दे दिया। उसके बाद खुद भी उस पानी को पी लिया।
अस्पताल में बेटी जायरा की मौत थोड़ी देर बाद तीनों की हालत बिगड़ने लगी। उनके मुंह से झाग निकलने लगा। तीनों रोने और तड़पने लगे। आबिदा के घरवालों और पड़ोसियों ने जब चीख सुनी तो वो उस तरफ दौड़े उन्होंने देखा। तीनों के मुंह से झाग निकल रहा था। परिजन तीनों को गंभीर हालत में लेकर कंकरखेड़ा अस्पताल पहुंचे वहां पर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां 2 घंटे बाद बेटी जायरा की मौत हो गई। जबकि आबिदा और बेटा जैद अभी भी गंभीर हैं।
मौत के बाद लोगों ने पुलिस को दी सूचना
मौत की खबर मिलते हीअस्पताल में देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने पुलिस को घटना सूचना दे दी। सूचना पर थाना पुलिस और सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। मजिस्ट्रेट ने महिला के बयान दर्ज किए। बेटी की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बेटी झगड़े के लिए करती रही मना एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के मुताबिक- घरवालों ने बताया कि राशिद काफी समय से घर पर खाली बैठा हुआ था। जिसको लेकर उसका पत्नी से झगड़ा चलता रहता था। बुधवार को भी दोनों में झगड़ा हुआ था। घटना के समय बेटी ने माता-पिता को झगड़ा करने के लिए मना किया था। माता-पिता के झगड़े के दौरान बच्चे रोते और बिलखते रहे। इसी दौरान महिला ने गुस्से में आकर बच्चों सहित खुद सल्फास खा लिया। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
बेटी की मौत की खबर सुनकर पति फरार वहीं पड़ोसियों ने बताया कि राशिद को जब पत्नी और बच्चों के जहर खाने की बात पता चला तो वो घबरा गया। वो उन्हें देखने अस्पताल आने लगा। लेकिन तभी उसे पता चला कि बेटी की मौत हो चुकी है तो वो घबरा गया। घबराकर कहीं भाग गया है। अब तक उसका पता नहीं चला है। परिजनों द्वारा अभी कोई तहरीर नहीं दी है तथा जायरा के पोस्टमार्टम को भी मना कर दिया है