Raid on illegal hookah bar in Lucknow | लखनऊ में अवैध हुक्का बार में छापा: दो कर्मचारी गिरफ्तार, संचालक फरार – Lucknow News
पुलिस हुक्का बार के कर्मचारियों को जेल भेजकर संचालक के विषय में जानकारी जुटा रही है।
लखनऊ के अलीगंज में थाना पुलिस ने कपूरथला स्थित द संटोरिनी कैफे में छापेमारी की। जहां अवैध रूप से लोगों को हुक्का पिलाया जा रहा था। पुलिस को मौके से एक हुक्का और फ्लेवर्ड तंबाकू बरामद किया। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया।
.
कई दिनों से हुक्का बार चलने की आ रही थी शिकायत इंस्पेक्टर अशोक सोनकर के मुताबिक हुक्का बार से चंदौली के मैनाताली निवासी मैनेजर वैभव श्रीवास्तव और सर्विसमैन अलीगंज के प्रियदर्शिनी कॉलोनी निवासी यश वर्मा को पकड़ा गया। दोनों लोगों को हुक्का बार का लाइसेंस होने का झांसा देकर हुक्का में नशीला फ्लेवर मिलाकर पिलाते थे। हुक्का बार के संचालक की तलाश की जा रही है। यहां पर कई दिनों से अवैध हुक्का बार की सूचना आ रही थी। सटीक सूचना पर छापेमारी कर कार्रवाई की गई।
मोबाइल लुटेरा गिरफ्तार, साथी की तलाश जारी

पुलिस ने मोबाइल लुटेरे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
वजीरगंज पुलिस ने गुरूवार सुबह मोबाइल लूट के आरोप में एक बाल अपचारी समेत दो लोगों को पकड़ा। बाल अपचारी ने महिला का मोबाइल फोन लूटा था। थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि 15 साल के बाल अपचारी के साथ वजीरगंज गोलागंज निवासी मोहम्मद सैफ को पकड़ा गया। बुधवार देर शाम इन लोगों ने छत्तर मंजिल के पास महिला का मोबाइल फोन लूटा था। आरोपी सैफ पहले भी बाइक चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। घटना में बाल अपचारी और उसका साथी बाइक की पिछली सीट पर बैठे थे। बाल अपचारी ने महिला का मोबाइल फोन छीना था। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपियों के कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल फोन और बाइक बरामद हुई है।