The only son died while saving his mother from electric shock | करंट से मां को बचाने में इकलौते बेटे की मौत: सुलतानपुर में पंखे में करंट उतरने से हुआ हादसा, राजस्थान में करता था पढ़ाई – Kurebhar(Sultanpur) News
धर्मराज दुबे | कूरेभार, सुलतानपुर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

रुपेश की फाइल फोटो।
कूरेभार थाना क्षेत्र के सेउर चमुरखा गांव में एक दुखद घटना सामने आई। गुरुवार शाम को पंखे से लगे करंट की चपेट में आकर 22 वर्षीय रूपेश मोर्य की मौत हो गई। रूपेश अपनी मां को बचाने की कोशिश में स्वयं करंट का शिकार हो गया।
राजस्थान में करता था नौकरी
रूपेश राजस्थान की एक निजी कंपनी में काम करता था। वह बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद कुछ दिन पहले ही घर आया था। घटना उस समय हुई जब उसकी मां पूनम घर में लगे पंखे की वजह से करंट की चपेट में आ गईं। मां की चीख सुनकर रूपेश उन्हें बचाने दौड़ा और खुद भी करंट का शिकार हो गया।
इकलौते बेटे की मौत से कोहराम
परिवार के लोग तुरंत दोनों को कूरेभार अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने रूपेश को मृत घोषित कर दिया। उसकी मां का इलाज जारी है। रूपेश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी अचानक मौत से परिवार टूट गया है। पूरे गांव में शोक का माहौल है।