Two arrested for smuggling ganja in Firozabad | फिरोजाबाद में गांजे की तस्करी में दो गिरफ्तार: उड़ीसा से देहरादून जा रही 37 लाख की कार से 62 किलो गांजा बरामद – Firozabad News
अरुण कुमार रावत | फिरोजाबादकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

फिरोजाबाद में पुलिस ने गांजे की तस्करी का एक बड़ा मामला पकड़ा है। पुलिस ने गेल इंडिया कार्यालय के पास से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 34 लाख रुपये कीमत का गांजा बरामद हुआ है।
सीओ अंबरीश कुमार के अनुसार, गुरुवार दोपहर को मुखबिर से सूचना मिली। पुलिस ने पुराने बाईपास पर एक टोयोटा हैयडर कार को रोकने का प्रयास किया। कार सवारों ने गाड़ी नहीं रोकी। पुलिस ने घेराबंदी कर गेल इंडिया कार्यालय के पास कार को रोका। तलाशी में कार से 62.728 ग्राम गांजा मिला।

पकड़े गए आरोपियों में अशोक कुमार, ग्रेटर नोएडा और राजीव कुमार, मुरादाबाद के रहने वाले हैं। दोनों उड़ीसा से गांजा लेकर देहरादून जा रहे थे। आरोपियों ने तस्करी के लिए 37 लाख रुपये में नई टोयोटा हैयडर कार खरीदी थी। यह पहली बार थी जब कार से गांजे की तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।