Heavy rain in Lucknow till July 6 | लखनऊ में बिजली गिरने का अलर्ट: दिन में धूप-छांव के साथ उमसभरी गर्मी सताएगी, 6 जुलाई तक तेज बारिश होगी – Lucknow News



लखनऊ में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। दिन में 1 से 2 बार बारिश होनी की संभावना है। धूप-छांव के चलते उमसभरी गर्मी होगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिन में बादलों की गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान करीब 35 डिग्री और 25

.

बुधवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री कम 32.9 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है। हवा में नमी अधिकतम 95% और न्यूनतम 74% रही। सुबह के समय धूप-छांव के बीच उमसभरी गर्मी का दौर बना रहा।

दोपहर में बारिश के चलते मौसम ठंडा रहा। वहीं, लखनऊ में आने वाले 6 जुलाई तक मौसम विभाग ने हल्की सी भारी बारिश की संभावना जताई है।

प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में तेज बारिश की संभावना

29 जून को पूरे देश में मानसून पहुंच गया था। पिछले 48-60 घंटों में उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। कुछ जगहों पर भारी और बहुत भारी बारिश भी हुई। अब अगले 24-48 घंटों में दक्षिणी हिस्सों में बारिश और तेज होने की उम्मीद है।

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया मानसून की लकीर श्री गंगानगर, रोहतक, कानपुर, वाराणसी और कम दबाव वाले क्षेत्र से होकर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक गई है। यह 0.9 किमी ऊंचाई तक फैली है और झारखंड के पास कम दबाव का क्षेत्र बना है।

अगले 24 घंटों में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ सकता है। इससे उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बारिश धीमी होगी, लेकिन दक्षिणी भागों में मानसून तेज हो रहा है। अगले दो दिन दक्षिणी उत्तर प्रदेश में 1-2 जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। यह बदलाव मौसम की स्थिति और मादनसून की गति के कारण है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *