Laborer dies in a road accident in Kasganj | कासगंज में मजदूर की सड़क हादसे में मौत: गांव लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, अस्पताल में तोड़ा दम – Kasganj News
अमित यादव (सौरभ)| कासगंज20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कासगंज के बढ़ारी वैश्य चौराहे पर एक सड़क हादसे में 50 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान एटा जिले के थाना मारहरा क्षेत्र के मीरापुर गांव निवासी मानपाल पुत्र श्याम लाल के रूप में हुई है।
घटना उस समय हुई जब मानपाल देर शाम को नदरई कस्बे से अपने गांव मीरापुर लौट रहे थे। बढ़ारी वैश्य चौराहे पर एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर चोटों के कारण उन्हें तुरंत कासगंज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। मृतक के परिवार में पत्नी और दो विवाहित पुत्र हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। मृतक के घर में शोक की लहर है।