A young man died due to electric shock in Nevdhiya | नेवढ़िया में युवक की करंट लगने से युवक की मौत: बिजली का तार जोड़ते समय हुआ हादसा, विकलांग माता-पिता का इकलौता वारिस था – Banewara(Mariahu) News


रामसूरत राजभर | बनेवारा(मडियाहू ), जौनपुरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
थाना नेवढ़िया। - Dainik Bhaskar

थाना नेवढ़िया।

नेवढ़िया के चकमहनी गांव में बुधवार दोपहर एक बजे बिजली का तार जोड़ते समय करंट लगने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनू पटेल के रूप में हुई है।

सोनू अपने घर में बिजली कनेक्शन का तार जोड़ रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। आसपास के लोगों को जब तक समझ में आता, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

घटना के बाद ग्रामीणों ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

सोनू अपने विकलांग माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की हालत बेहद दयनीय है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *