Dead body found behind Hanumanganj police station premises in Kushinagar | कुशीनगर में हनुमानगंज थाना परिसर के पीछे मिला शव: सागौन के पेड़ पर लटका मिला अधेड़ का शव, आत्महत्या की आशंका – Paniyahwa(Khadda) News


शैलेश यदुवंशी | पनियहवा(खड्डा), कुशीनगर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
घटना स्थल पर मौजूद लोग। - Dainik Bhaskar

घटना स्थल पर मौजूद लोग।

कुशीनगर में हनुमानगंज थाना परिसर के पीछे शनिवार सुबह एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव सागौन के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। मृतक की पहचान बोधिछपरा गांव निवासी मोतीलाल पुत्र गुलज़ार साहनी के रूप में हुई है।

मोतीलाल शनिवार तड़के शौच के लिए घर से निकले थे। खेत में काम करने गई महिलाओं ने सागौन के पेड़ पर शव देखा और शोर मचाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव की पहचान की गई। परिजनों ने भी मौके पर पहुंचकर शव की पुष्टि की।

हनुमानगंज एसओ मनीष पांडेय के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गहन जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *