UP Congress RTI Workshop Former MLA Akhilesh Pratap Singh, National Spokesperson Surendra Rajput | भ्रष्टाचार के खिलाफ सशक्त हथियार है RTI: पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह बोले-सरकार की जवाबदारी तय करने हर पदाधिकारी 10-10 आरटीआई लगाए – Uttar Pradesh News
कांग्रेस के आरटीआई कार्यशाला में पहुंचे पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह, ने कहा, “कांग्रेस सरकार द्वारा लाया गया RTI कानून भ्रष्टाचार के खिलाफ एक शक्तिशाली हथियार है। मैंने स्वयं कई RTI दाखिल कर सरकार से सवाल पूछे और भ्रष्टाचार की पोल खोली। मेरा सुझाव है
.
पूर्व विधायक उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सूचना का अधिकार (RTI) विभाग की ओर से शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
‘भाजपा सरकार RTI को कमजोर करने की कोशिश में’
राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा, “RTI कानून सरकार को आईना दिखाता है और उसकी जवाबदेही सुनिश्चित करता है। वर्तमान भाजपा सरकार इस कानून को कमजोर करने का कुत्सित प्रयास कर रही है। हमें इसके खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।” उन्होंने RTI अधिनियम 2005 की बारीकियों, इसके उपयोग और लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
RTI एक्टिविस्ट ने दिया मार्गदर्शन
विशिष्ट अतिथि RTI एक्टिविस्ट देवेशमणि त्रिपाठी ने कार्यशाला में उपस्थित पदाधिकारियों को RTI से जुड़ी सभी जानकारियां विस्तार से साझा कीं। उन्होंने पदाधिकारियों के सवालों के जवाब देकर उनका मार्गदर्शन भी किया।
‘जनपदों में भ्रष्टाचार उजागर करें’
RTI विभाग के चेयरमैन पुष्पेंद्र श्रीवास्तव ने अखिलेश प्रताप सिंह के विचारों का समर्थन करते हुए कहा, “आप सभी अपने-अपने जनपदों में व्याप्त भ्रष्टाचार को RTI के जरिए उजागर करें। सरकार से सूचनाएं मांगें और भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर लड़ें।”
‘RTI से बदला जनपद का हाल’
विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अमित उठवाल ने कहा, “मैंने अपने जनपद में RTI के जरिए कई सरकारी भ्रष्टाचारों को उजागर किया। यह केवल कांग्रेस सरकार द्वारा दिए गए RTI कानून की वजह से ही संभव हो सका।”

कांग्रेस के आरटीआई कार्यशाला में मौजूद पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता।
इन नेताओं ने भी किया संबोधन
कार्यशाला में पूर्व मंत्री राज बहादुर, मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष श्रीवास्तव हिंदवी, चिकित्सा विभाग के चेयरमैन डॉ. जियाराम वर्मा और सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नीलम सिंह वैश्य ने भी अपने विचार रखे।
ये पदाधिकारी रहे मौजूद
इस कार्यशाला में लखनऊ जिला/शहर के पदाधिकारियों के साथ-साथ प्रदेश भर के तमाम पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यशाला का संचालन RTI विभाग के प्रदेश महासचिव कीर्ति प्रकाश पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के गायन के साथ हुई।
कार्यशाला में RTI विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अमित उठवाल, सीमा देवनाथ, महेंद्र श्रीवास्तव, अनुज पटेल, प्रदेश महासचिव किशन कुमार गुप्ता, राम आशीष मौर्या, नजाकत चौधरी, मंसूर अली सलमानी, शशांक सक्सेना, रामानंद राजपूत, इश्तियाक अली, प्रदेश सचिव राजेश कुमार, नीवन सक्सेना, मो. यूसुफ, लखनऊ जिला/शहर चेयरमैन माया सिंह और वीरेंद्र कुमार मौर्या सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।