Woman constable returning from duty molested in Meerut | मेरठ में ड्यूटी से लौटती महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़: कंकरखेड़ा थाने से ड्यूटी करके घर लौट रही थी कांस्टेबल, खींचने का प्रयास – Meerut News



मेरठ में कावड़ यात्रा को लेकर जहां एक तरफ पुलिस सड़क पर है, वही रविवार आधी रात को बाइक सवार ने ड्यूटी कर लौट रही महिला पुलिस कांस्टेबल से छेड़छाड़ कर दी। शोर सुनकर वहां से गुजर रहे कार सवार रुक गए, जिन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। कार सवार मह

.

कंकरखेड़ा थाने में तैनात एक महिला कांस्टेबल रविवार आधी रात को ड्यूटी से घर लौट रही थी। कांस्टेबल अपनी स्कूटी पर थी। 510 आर्मी बेस वर्कशॉप के निकट अचानक बारिश शुरू होने के कारण महिला कांस्टेबल एक जगह रुक गई। बताया जाता है कि यहां एक बाइक सवार भी मौजूद था। उसने महिला कांस्टेबल के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला कांस्टेबल ने विरोध किया तो वह अभद्रता पर उतर आया।

कार सवारों को देख भागा आरोपी

जिस वक्त बाइक सवार महिला कांस्टेबल को परेशान कर रहा था, उसी वक्त एक कार वहां से निकल रही थी । महिला कांस्टेबल जोर से चिल्लाई, जिसे देखकर कार सवारों ने ब्रेक लगा दिए। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला।

कार सवारों ने छोड़ा बेगमपुल तक

वारदात से महिला कांस्टेबल डर गई। उसने कार सवारों से गुजारिश की। इसके बाद कार सवार युवक महिला कांस्टेबल को बेगमपुल स्थित आबूलेन पुलिस चौकी तक छोड़ने आ गए। कुछ देर पहले ही सीओ सिविल लाइन यहां आए थे जिन्होंने कांस्टेबल से बात की।

पुलिस के सुरक्षा प्लान को खुली चुनौती

वर्तमान में चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है। जिस जगह की यह वारदात है, वह कैंट का सर्वाधिक सुरक्षित इलाका है। इसके बाद भी बदमाश ने महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ कर दी और बचकर निकल भी भागा। चर्चा यहां तक है कि उसने कांस्टेबल को बाइक पर खींचने का प्रयास भी किया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *