Double decker bus overturned after crushing a bike rider | बाइक सवार को रौंदकर डबल डेकर बस पलटी: हाथरस में हादसा, 5 यात्री घायल, मथुरा से शाहजहांपुर जा रहे थे – Hathras News
हाथरस7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

हाथरस में आज सुबह एक सड़क हादसा हुआ। मथुरा से शाहजहांपुर जा रही डबल डेकर बस ने एक बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद बस असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार 32 वर्षीय एजाज पुत्र छोटे खां की मौके पर ही मौत हो गई।
एजाज कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव टुकसान का रहने वाला था। वह सब्जी की ढकेल लगाने का काम करता था। सुबह करीब 5:30 बजे वह मंडी समिति से सब्जी खरीदने जा रहा था। गांव एवरनपुर के पास यह हादसा हुआ। बस में सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों में सभी शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। इनमें 35 वर्षीय जरीना, उनके बच्चे 19 वर्षीय शमां, 11 वर्षीय अरमान और 8 वर्षीय एक बेटा शामिल हैं। इसके अलावा 25 वर्षीय फैजुल भी घायल हुआ है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस भी पहुंच गई।

एजाज (फाइल फोटो)।
कल ही नई बाइक खरीदी थी
सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद हायर सेंटर भेज दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एजाज ने यह बाइक एक दिन पहले ही खरीदी थी।