Swachh Survey 2024 result today | स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 का परिणाम आज: गोरखपुर के महापौर-आयुक्त दिल्ली में लेंगे सम्मान, नगर निगम में लाइव प्रसारण – Gorakhpur News


अभिजीत सिंह | गोरखपुर1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के परिणाम गुरुवार को घोषित किए जाएंगे। गोरखपुर नगर निगम के महापौर और नगर आयुक्त नई दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मान समारोह में शामिल होंगे।

नगर निगम के अनुसार गोरखपुर ने स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नगर निगम के सदन हाल में सुबह 10:30 बजे से किया जाएगा। निगम ने शहर के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, नागरिकों और अधिकारियों को सदन हाल में कार्यक्रम देखने का निमंत्रण दिया है।

पिछले कुछ वर्षों में गोरखपुर की सफाई व्यवस्था में कई सुधार किए गए हैं। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू किया गया। कचरा निस्तारण की व्यवस्था को बेहतर बनाया गया। स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान चलाए गए। इन प्रयासों से शहर की रैंकिंग में सुधार की उम्मीद है।

दोपहर तक गोरखपुर की राष्ट्रीय स्तर पर रैंकिंग का पता चल जाएगा। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि सम्मान सूची में शहर का नाम शामिल होना गौरव की बात है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *