The accused of raping a teenager in Sambhal committed suicide | संभल में किशोर से कुकर्म के आरोपी ने दी जान: भतीजे ने तीन लोगों पर लगाया जहर देने का आरोप, पुलिस ने माना संदिग्ध मामला – Sambhal News


सनी गुप्ता, संभल4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश के संभल में मानसिक दिव्यांग किशोर से कुकर्म के आरोपी 65 वर्षीय बुजुर्ग ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के मुंन्नन के रूप में हुई है।

घटना शुक्रवार दोपहर की है। बुजुर्ग को उनके भतीजे खुर्शीद ने जिला संयुक्त चिकित्सालय संभल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो पुत्र दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में काम करते हैं। वह घर पर अकेले रहते थे।

भतीजे खुर्शीद का आरोप है कि तीन लोगों ने उनके चाचा को जहर दिया। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति ने अपने बेटे के साथ कुकर्म का आरोप लगाया था। इस बेइज्जती के कारण यह घटना हुई।

थाना प्रभारी अनुज तोमर ने बताया कि मंदबुद्धि किशोर के साथ कुकर्म की शिकायत मिली है। आरोपी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक पीड़ित और मृतक के परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

बुजुर्ग के शव को शाम 4-5 बजे अस्पताल लाया गया था। एक घंटे तक उनके बेटों का इंतजार किया गया। परिजन शव को अस्पताल में छोड़कर कस्बा सिरसी चले गए। सूत्रों के अनुसार मानसिक दिव्यांग किशोर के परिवार के साथ बुजुर्ग के परिजनों की पंचायत होने की बात सामने आई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *