Weather changed due to rain at night in Ghaziabad | गाजियाबाद में रात में बारिश से बदला मौसम: शहर के कई इलाकों में अंधेरा छाया, आज भी 6 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान – Ghaziabad News


गाजियाबाद में रात में होती बारिश।

गाजियाबाद में रात में 20 मिनट तक बारिश हुई। जिससे मौसम में एक साथ बदलाव आया। इसके बाद भी रुक रुक कर हल्की बूंदाबांदी होती रही। रात में बारिश के बाद उमस भरी गर्मी एक साथ बढ़ गई, शहर के कई इलाकों में बत्ती गुल रही। जिससे लोगों को परेशानी का सामना उठाना

.

आज शुक्रवार सुबह तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, दिन में भी हल्की बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। दिन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है। कभी बादल तो कभी हल्की धूप रहेगी। आज हवा की गति 5 किलोमीटर प्रति घंटा से है।

रात में डीएम व पुलिस कमिश्नर आवास रोड पर बारिश के बाद छाया अंधेरा।

रात में डीएम व पुलिस कमिश्नर आवास रोड पर बारिश के बाद छाया अंधेरा।

न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोत्तरी

2 दिन पहले 15 मिनट तक हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम बदल गया। बुधवार को दिन में धूप रही। वहीं बुधवार रात में भी बारिश जैसा मौसम रहा, रात के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। जिससे शहर के लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

शुक्रवार यानी आज भी हल्की बारिश का अनुनमान है। दिन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया है। हवा की गति सामान्य है। हवा की गति कम रहने के चलते उमस बढ़ी है।

अगले 4 दिन हर रोज हल्की बारिश

गाजियाबाद में अगले 4 दिन बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 17 जुलाई से गाजियाबाद और आसपास के जिलों में झमाझम बारिश होने का अनुमान है।

रात में आसमान में बादल छाए रहे।

रात में आसमान में बादल छाए रहे।

एनसीआर के अलावा वेस्ट यूपी के बरेली, आगरा, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, इटावा, हाथरस, मथुरा, अलीगढ़, नोएडा, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *