Theft in the house of an elderly woman in Jalaun | जालौन में बुजुर्ग महिला के घर चोरी: अकेली रह रही 65 वर्षीय महिला को स्टूल से मारा, एक लाख रुपए और जेवर ले भागे – Jalaun News


अनुज कौशिक | जालौन3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जालौन जनपद के रेंडर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इंगुई में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शनिवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक घर में घुसकर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बुरी तरह घायल कर दिया और लाखों की नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम इंगुई निवासी अरुण राजावत अपनी पत्नी के साथ उरई रह रहे थे और घर में उनकी बुजुर्ग मां अकेली थीं। इसी दौरान घर में 2 बदमाश घुस गए, और वह है घर में रखें सामान को चुराने लगे इसी दौरान घर के आंगन में सो रही बुजुर्ग महिला की आंख खुल गई उन्होंने घर में घुसे दो चोरों को देखा तो उन्हें रोकने का प्रयास किया, तभी एक और बदमाश आ गया और उसने पास में रखे स्टूल को महिला के सिर पर मार दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

इसके बाद बदमाश अलमारी में रखे करीब एक लाख रुपये की नकदी और सोने की जंजीर चुराकर मौले से भाग गए। इस घटना के बारे में तब जानकारी हुई, जब पड़ोस में रहने वाली महिला और उनके रिश्तेदार सुबह की समय घर पर पहुंची, जहां महिला को खून से लटपट देखा, तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची जिन्होंने ग्रामीणों की मदद से महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही रेंडर थाना पुलिस और सीओ माधौगढ़ राम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। वही एसपी डॉ दुर्गेश कुमार ने मेडिकल कॉलेज उरई पहुंचकर पीड़ित महिला का हाल जाना।

उन्होंने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की पहचान के लिए सर्विलांस व स्थानीय खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, साथ ही संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि को माधौगढ़ राम सिंह के नेतृत्व में चार टीमों का गठन किया गया है, जिसमें एसओजी सर्विलांस, रेंडर माधौगढ़, जोहान पुलिस भी बदमाशों की तलाश में लगी हुई है

यह मामला एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलता नजर आ रहा है। पुलिस ने दावा किया है कि बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *