There will be no electricity in many colony of Lucknow today | लखनऊ के कई इलाकों में आज नहीं आएगी बिजली: एक लाख उपभोक्ता होंगे प्रभावित; इन इलाकों में रहेगी समस्या – Lucknow News
लखनऊ के कई क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। लेसा (LESA) द्वारा आरडीएसएस (RDSS) योजना के तहत फीडरों और ट्रांसफॉर्मरों के रखरखाव और मरम्मत का कार्य किया जाएगा, जिसके चलते न्यू कैंपस, हनुमान सेतु, कमता, महानगर, राजाजीपुरम सहित कई इलाको
.
बिजली कटौती का विवरण इस प्रकार है:
न्यू कैंपस उपकेंद्र: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। प्रभावित क्षेत्र: शुक्ला चौराहा, सीता विहार, सुंदर विहार, सैदपुर जागीर, नहर रोड, कमला रेजीडेंसी, पिंक सिटी, तिवारीपुर, प्रयागनगर, मुस्लिम नगर आदि।
हनुमान सेतु उपकेंद्र: बिजली कटौती सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगी।
निराला नगर उपकेंद्र: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रभावित क्षेत्र: चंद्रशेखर पार्क, चांदगंज गार्डेन, मधुबन गेस्ट हाउस।
महानगर उपकेंद्र: बादशाह नगर और सचिवालय कॉलोनी में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।
कमता उपकेंद्र (11 केवी मल्हौर फीडर): सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्र: यमुना विहार, गौरव विहार, नंदी विहार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आरके पुरम, गोमती विहार, रेल विहार आदि।
राजाजीपुरम न्यू उपकेंद्र: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आंशिक रूप से बिजली बाधित रहेगी।