Those three had been asking for me for a while | वो तीनों मुझे कुछ देर के लिए मांग रहे थे: भाजपा नेता के साथ कार में पकड़ी गई महिला बोली- राहुल मेरी इज्जत के लिए हाथ जोड़ते रहे – Bulandshahr News


प्रदुमन कौशिक | बुलंदशहर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बुलंदशहर में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री राहुल वाल्मीकि को एक महिला के साथ कार में पकड़ा गया था। 10 दिन बाद भाजपा नेता महिला के साथ सामने आए हैं। दोनों ने उस दिन होने वाली पूरी घटना बताई। साथ ही महिला ने यह भी बताया कि वो तीनों आरोपी राहुल से मुझे कुछ देर के लिए मांग रहे थे। मेरी इज्जत के लिए इन्होंने उन लोगों के आगे हाथ जोड़े। वहीं भाजपा नेता ने बताया, उनसे तीनों आरोपियों ने डेढ़ लाख से ज्यादा रुपए वसूले हैं।

दोनों के बयान पढ़ने से पहले पढ़िए पूरा मामला-

10 दिन पहले बुलंदशहर में भाजपा नेता महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था। अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री राहुल वाल्मीकि को लोगों ने कार में एक महिला के साथ पकड़ लिया। भीड़ देखकर अंडर गारमेंट पहने राहुल कार से बाहर निकला था। मोबाइल कैमरा ऑन देख लोगों के पैर पकड़कर माफी मांगने लगा था। कहा था- वीडियो मत बनाओ, मुझे यहां से जाने दो। साथ में मौजूद शादीशुदा महिला दुपट्टे से अपना चेहरा छिपाती रही।

भाजपा नेता और महिला वीडियो बनने के दौरान अपना मुंह छुपा रहे थे।

भाजपा नेता और महिला वीडियो बनने के दौरान अपना मुंह छुपा रहे थे।

महिला ने 6 लोगों पर दर्ज करवाया था केस

महिला ने ये वीडियो 8 महीने पुराना बताया था। महिला ने मामले में FIR दर्ज कराई थी। गांव के प्रधान समेत 6 लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और रेप की कोशिश का आरोप लगाया था। महिला ने कहा था-आरोपी जबरदस्ती उन्हें श्मशान ले गए। भाजपा नेता राहुल की जबरन पैंट उतरवा दी।

विरोध करने पर सबने हमें मारा-पीटा। फिर हमारे आपत्तिजनक वीडियो बना लिए। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर डेढ़ लाख रुपए वसूले। अब 3 लाख रुपए और मांग रहे थे। जब हमने पैसे देने से इनकार किया, तो वीडियो वायरल कर दिए।

अब पढ़िए बयान-

मेरे पति, मेरे घरवाले और मायके वाले भी मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे

महिला का कहना है कि हम शिकारपुर से बुलंदशहर की ओर जा रहे थे। तभी हमारी गाड़ी खराब हो गई थी। हम लोग कार से बाहर आ गए। वहां खड़े तीन लोग हमें देख रहे थे। वो लोग बोल रहे थे कि तुम्हारी गाड़ी खराब हो गई है। उन लोगों ने हमारी मदद के बहाने हमें दूसरी कार में बैठा लिया।

गाड़ी में आगे बैठा व्यक्ति कार को शमशान घाट ले गया। उसने राहुल की पैंट उतरवाई थी। वो लोग राहुल से कुछ समय के लिए मुझे मांगने लगे थे। मेरी इज्जत के लिए ही राहुल ने उन लोगों के आगे हाथ जोड़े। मैंने एसएसपी के यहां शिकायत भी की।

लेकिन मेरी कोई सुनवाई नहीं हुई। कुछ दबंगों ने मुझ पर दबाव बनाकर मेरे बयान बदलवा दिए हैं। अब मेरे पति, मेरे घरवाले और मायके वाले भी मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मेरी जान को खतरा है। वो लोग कह रहे थे कि हम राहुल वाल्मीकि को मार देंगे और तुझे भी मार देंगे।

मुझे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया

भाजपा नेता राहुल वाल्मीकि का कहना है कि एक वीडियो में दिखाया जा रहा है कि मैं शमशान घाट पर पहले ही मौजूद था। मैं शमशान घाट पर पहले मौजूद नहीं था। उन लोगों द्वारा मुझे जबरन शमशान घाट पर ले जाया गया। मेरे साथ मारपीट, बदसलूकी, जातिसूचक शब्द बोलने के साथ गाली-गलौच की गई। तमंचे की नोक पर मेरी पेंट उतरवाई गई।

महिला के कपड़े उतारने का पूरा प्रयास किया गया। उससे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मुझ पर खूब जोर दिया गया। लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाए। हमारे कपड़े उतारकर गाड़ी में जबरन बैठाया गया और फिर वीडियो बनाई गई।

यह खबर भी पढ़ें-

BJP नेता की जबरन पैंट उतरवाई…मेरे साथ रेप की कोशिश:बुलंदशहर में कार में पकड़ी गई महिला ने प्रधान समेत 6 पर कराई FIR

बुलंदशहर में भाजपा नेता के साथ कार में आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई महिला ने FIR दर्ज कराई है। महिला ने पकड़ने वाले गांव के प्रधान समेत 6 लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और रेप की कोशिश का आरोप लगाया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *